घर में घुसकर महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप
खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी महिला ने पड़ोस के एक ही परिवार के चार लोगों पर घर में घुसकर अभद्रता करने, मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
घर में घुसकर महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप
- पड़ोस के एक ही परिवार के चार लोगों पर डंडे और ईंट से हमला करने का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी महिला ने पड़ोस के एक ही परिवार के चार लोगों पर घर में घुसकर अभद्रता करने, मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महिला सायमा ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह घर में अकेली काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों और ईंट से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों से बचाया। इसके बाद आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।