शादी का कार्ड समझ डाउनलोड की फाइल, युवक का व्हाट्सएप हुआ हैक
खेकड़ा क्षेत्र में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां शादी के निमंत्रण के नाम पर आए संदिग्ध मैसेज में मौजूद फाइल डाउनलोड करते ही युवक का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। हैकर्स ने उसके मोबाइल नंबर से जुड़े तमाम संपर्कों को संदिग्ध संदेश भेज दिए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शादी का कार्ड समझ डाउनलोड की फाइल, युवक का व्हाट्सएप हुआ हैक
- एक क्लिक से उड़ा व्हाट्सएप कंट्रोल, संपर्कों को भेजे गए संदिग्ध मैसेज
- फाइल बनी साइबर जाल, युवक समेत परिचितों के फोन भी हुए प्रभावित
- पीडित ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां शादी के निमंत्रण के नाम पर आए संदिग्ध मैसेज में मौजूद फाइल डाउनलोड करते ही युवक का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। हैकर्स ने उसके मोबाइल नंबर से जुड़े तमाम संपर्कों को संदिग्ध संदेश भेज दिए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव सैदपुर कलां निवासी आदित्य कुमार पुत्र मुकेश त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून को उसके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से शादी के निमंत्रण का मैसेज आया था। उस मैसेज में एक एपीके पीडीएफ फाइल भेजी गई थी। फाइल डाउनलोड करने के कुछ समय बाद 21 जून की रात अचानक उसका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। पीड़ित का कहना है कि उसके बिना कोई मैसेज किए ही उसके मोबाइल नंबर से जुड़े सभी संपर्क सूत्रों पर हैकर्स द्वारा संदेश भेजे जाने लगे। इतना ही नहीं, इस संदिग्ध मैसेज के कारण उसके कुछ परिचितों के फोन भी प्रभावित हो गए। पीड़ित ने मामले को गंभीर साइबर अपराध बताते हुए हैकर्स के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।