जैन संस्था की दुकान के किराये का विवाद पहुंचा कोतवाली, दोनों पक्ष आमने-सामने

खेकड़ा कस्बे में स्थित श्री शांतिनाथ जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल की एक दुकान के किराये को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को कोतवाली पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। एक ओर दुकानदार ने स्कूल प्रबंध समिति पर जबरन दुकान का ताला तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर जैन समाज और प्रबंध समिति ने दुकानदार पर 15 माह का करीब 75 हजार रुपये किराया बकाया होने तथा पुलिस में झूठी शिकायत देकर संस्था को बदनाम करने का आरोप लगाया।

जैन संस्था की दुकान के किराये का विवाद पहुंचा कोतवाली, दोनों पक्ष आमने-सामने

जैन संस्था की दुकान के किराये का विवाद पहुंचा कोतवाली, दोनों पक्ष आमने-सामने
- दुकानदार ने लगाया ताला तोड़ने और धमकी देने का आरोप
- प्रबंध समिति बोली, 15 माह से 75 हजार बकाया, शिकायत बताई झूठी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में स्थित श्री शांतिनाथ जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल की एक दुकान के किराये को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को कोतवाली पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। एक ओर दुकानदार ने स्कूल प्रबंध समिति पर जबरन दुकान का ताला तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर जैन समाज और प्रबंध समिति ने दुकानदार पर 15 माह का करीब 75 हजार रुपये किराया बकाया होने तथा पुलिस में झूठी शिकायत देकर संस्था को बदनाम करने का आरोप लगाया।
कस्बे के बड़ा जैन मंदिर के समीप संचालित श्री शांतिनाथ जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल का संचालन जैन समाज द्वारा गठित प्रबंध समिति करती है। स्कूल की बाजार साइड में बनी दुकानों से मिलने वाले किराये से शिक्षिकाओं का वेतन और विद्यालय के अन्य खर्च पूरे किए जाते हैं। इन्हीं दुकानों में से एक दुकान करीब 15 वर्ष पहले कस्बे के प्रवीण जैन को किराये पर दी गई थी। 
बताया गया कि प्रवीण जैन द्वारा बाजार में अपनी निजी दुकान खरीद लेने के बाद से स्कूल की किराये वाली दुकान बंद पड़ी है। इसी के बाद से दुकानदार और प्रबंध समिति के बीच किराये को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रबंध समिति ने जबरन दुकान का ताला तोड़ दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले के तूल पकड़ने पर सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी नितिन जैन के नेतृत्व में जैन समाज से जुड़े कई लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को बताया कि समिति ने दुकान का ताला नहीं तोड़ा। उनका कहना था कि दुकानदार ने स्वयं 25 मई को दुकान की चाबी प्रबंध समिति को सौंपी थी, लेकिन उस समय तक 15 माह का करीब 75 हजार रुपये किराया बकाया था। जब समिति ने बकाया राशि मांगी तो उनके खिलाफ झूठी शिकायत कर दी गई। समिति पदाधिकारियों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और झूठी शिकायत करने के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पहुंचने वालों में अंकुश जैन, मनोज जैन, जनेश्वर दयाल जैन, जिनेश जैन, सुमेर चंद जैन, प्रदीप जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।