खेकड़ा अग्निकांड: रालोद नेताओं ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

खेकड़ा कस्बे में हुए हृदयविदारक अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मंगलवार शाम राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित व्यापारी विनय जैन के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

खेकड़ा अग्निकांड: रालोद नेताओं ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

खेकड़ा अग्निकांड: रालोद नेताओं ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
- पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल समेत नेताओं ने जताई गहरी संवेदना
- सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में हुए हृदयविदारक अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मंगलवार शाम राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित व्यापारी विनय जैन के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
कस्बे में हुए अग्निकांड में व्यापारी विनय जैन के इकलौते पुत्र अंकुर जैन, पुत्रवधू स्वाति जैन और छह वर्षीय मासूम पौत्री अनन्या की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार शाम रालोद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने विनय जैन और उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। रालोद नेताओं ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक और असहनीय है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस कठिन समय में राष्ट्रीय लोकदल परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता देने और हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान कस्बे के अनेक व्यापारी भी मौजूद रहे और उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।