डायल-112 के पुलिसकर्मी ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, महिला गिरफ्तार

डायल-112 में तैनात एक पुलिसकर्मी ने एक महिला पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

डायल-112 के पुलिसकर्मी ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, महिला गिरफ्तार

डायल-112 के पुलिसकर्मी ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, महिला गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
डायल-112 में तैनात एक पुलिसकर्मी ने एक महिला पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
कांस्टेबल श्रीकांत द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, वर्ष 2012 में उनकी तैनाती गाजियाबाद में थी। इसी दौरान दिल्ली निवासी एक महिला उनके संपर्क में आई और दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी। आरोप है कि कुछ समय बाद महिला ने उन पर धर्म परिवर्तन कर विवाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। श्रीकांत का कहना है कि जब उन्होंने इस प्रस्ताव से इंकार किया, तो महिला ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोप के मुताबिक, महिला ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस कार्रवाई भी शुरू करा दी, जिससे वे दबाव में आ गए और कथित रूप से धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हुए। इसके बावजूद महिला द्वारा उनका उत्पीड़न जारी रहा। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला की पहचान दिल्ली निवासी हिना के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए चालान कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।