नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति ने किया बालश्रम निषेध का आहवान

नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के तत्वावधान में सांकरौद में आयोजित मजदूर दिवस कार्यक्रम में बालश्रम निषेध का आहवान किया गया। बालश्रम को रोकने का संकल्प लिया।

नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति ने किया बालश्रम निषेध का आहवान

मजदूर दिवस-

नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति ने किया बालश्रम निषेध का आहवान
- सांकरौद में आयोजित हुआ कार्यक्रम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के तत्वावधान में सांकरौद में आयोजित मजदूर दिवस कार्यक्रम में बालश्रम निषेध का आहवान किया गया। बालश्रम को रोकने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य अखिल रामप्रसाद ने किया। वक्ताओं ने मजदूरों विशेषकर महिला मजदूरों के दयनीय हालात पर चर्चा की। बालश्रम निषेध का आहवान किया। श्रमिकों के अधिकारों और समाज में उनके योगदान पर विचार रखे। संस्था के महासचिव देवेन्द्र धामा ने श्रमिकों के सम्मान के लिए समाज को आगे आने का आहवान किया। श्रमिकों के समर्थन में नारे भी लगाए। वक्ताओं में प्रवीन नहारा एडवोकेट, ममता त्यागी, परवीन नूर, इकरा, चिंकी, रूचिका, राजबीरी आदि शामिल रहे।