सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ एनएसएस शिविर
खेकड़ा कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। समापन समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लोकगीत, नृत्य, लघु नाटिका और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेविकाओं को सम्मानित भी किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ एनएसएस शिविर
– जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। समापन समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लोकगीत, नृत्य, लघु नाटिका और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेविकाओं को सम्मानित भी किया गया।
समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय और प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता और सेवा भावना का संदेश भी दिया। मुख्य अतिथि लोकेश शर्मा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम का संचालन प्रीति वर्मा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव राहुल जैन, अध्यक्ष नरेश जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, शिक्षिका प्रवेश शर्मा, डॉ. मीनाक्षी, निकलेस तथा दीपक सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।