जेपी एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
खेकड़ा कस्बे की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था जेपी एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जेपी एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
- छात्राओं के रैंप वॉक ने मोहा मन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था जेपी एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विकास धामा, प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रैंप वॉक रहा, जिसमें छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी छटा बिखेरी और भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। इस दौरान संगीत, नृत्य और कविता पाठ ने समारोह में चार चांद लगा दिए।विद्यार्थियों ने अपने प्रिय गुरुजनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों ने शिक्षकों के त्याग और समर्पण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज का वास्तविक निर्माता है।
इस अवसर पर प्रबंधक विकास धामा ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अनुशासन और संस्कार ही सफल जीवन की कुंजी है, जिसे शिक्षक अपने शिष्यों में रोपित करता है।समारोह में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।