खेकड़ा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं विकास मेले का समापन, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
खेकड़ा खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं विकास मेले का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सुशासन एवं विकास” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
खेकड़ा में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं विकास मेले का समापन, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं विकास मेले का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सुशासन एवं विकास” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
14 जून से शुरू हुए इस शिविर के अंतिम दिन बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास और जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों को सरकार की पिछले 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं, विकास कार्यों और लाभार्थी योजनाओं को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. दीप्ति चौधरी, पंकज जोशी, सविता सिंह, एएनएम ऋतु, सतीश कुमार, अनिल कुमार, शीशपाल, पशु चिकित्सक राजकुमार, सीडीपीओ मंजु पांडे, मुमताज अख्तर रिजवी सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे। यह आयोजन क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और जनहितकारी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।