तकनीकी खामी से तीन घंटे ठप रही खेकड़ा की बिजली आपूर्ति, लोग परेशान

खेकड़ा कस्बे की बिजली आपूर्ति रविवार को तकनीकी खामी के चलते करीब तीन घंटे बाधित रही। दोपहर तीन बजे अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

तकनीकी खामी से तीन घंटे ठप रही खेकड़ा की बिजली आपूर्ति, लोग परेशान

तकनीकी खामी से तीन घंटे ठप रही खेकड़ा की बिजली आपूर्ति, लोग परेशान
’ दोपहर तीन से शाम छह बजे तक बिजली गुल रहने से कामकाज प्रभावित
’ बिजली कर्मियों ने मशीनों में आई खराबी को दूर कर आपूर्ति की बहाल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की बिजली आपूर्ति रविवार को तकनीकी खामी के चलते करीब तीन घंटे बाधित रही। दोपहर तीन बजे अचानक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
कस्बे में दोपहर करीब तीन बजे बिजली व्यवस्था की मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज के साथ दुकानदारों और व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशीनों में आई खराबी को दूर करने में जुट गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम छह बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।