यूपी-16 जीबी सीरीज शुरू

दोपहिया वाहनों के लिए एक हजार रुपये और अन्य वाहनों के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है

यूपी-16 जीबी सीरीज शुरू

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निजी वाहनों की मौजूदा यूपी-16 जीए पंजीकरण श्रृंखला पूरी होने के बाद नई यूपी-16जीबी सीरीज शुरू हो गई है। वाहन स्वामी फैंसी नंबरों के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकेंगे। सामान्य नंबरों की बुकिंग भी परिवहन विभाग में शुरू हो चुकी है। दोपहिया वाहनों के लिए एक हजार रुपये और अन्य वाहनों के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी-16 जीबी के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबरों की बुकिंग भी जारी है। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित हैं।