ऑपरेशन कवच-4.0: अवैध बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 21 बसों के चालान

अनाधिकृत रूप से संचालित बसों पर अंकुश लगाने और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने ऑपरेशन कवच-4.0 के तहत विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया है। अभियान के दौरान गाजियाबाद संभाग के चार जनपदों गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ में विभिन्न मार्गों पर बसों की सघन जांच की जा रही है।

ऑपरेशन कवच-4.0: अवैध बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 21 बसों के चालान

तेजस न्यूज संवाददाता 

6.55 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क लगाया, गाजियाबाद सहित चार जनपदों में चल रहा विशेष अभियान

गाजियाबाद। अनाधिकृत रूप से संचालित बसों पर अंकुश लगाने और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने ऑपरेशन कवच-4.0 के तहत विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया है। अभियान के दौरान गाजियाबाद संभाग के चार जनपदों गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ में विभिन्न मार्गों पर बसों की सघन जांच की जा रही है।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सिया राम वर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में बसों के परमिट, पंजीयन प्रमाण-पत्र, फिटनेस, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही बसों के निर्धारित मानकों और यात्री सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के पालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाली 21 बसों के चालान और निरुद्ध करने की कार्रवाई करते हुए कुल 6.55 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क आरोपित किया गया है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध यात्री परिवहन पर रोक लगाना, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। उन्होंने बस संचालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों और वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा मानक पूरे रखें।

उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।