कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ड्रोन की जानकारी दी
खेकड़ा कस्बे में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ड्रोन से खेती में मदद की जानकारी दी। विभागों के अधिकारियों ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विकसित कृषि संकल्प अभियान-
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ड्रोन की जानकारी दी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ड्रोन से खेती में मदद की जानकारी दी। विभागों के अधिकारियों ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
खंड विकास कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि से जुडे अनेक वैज्ञानिक और अधिकारी एकत्र हुए। उन्होने किसानों के समक्ष ड्रोन का कृषि में उपयोग का प्रदर्शन दिखाया। फसल बीमा, पशुपालन, बैंक, उद्यान, मत्स्य पालन, गन्ना आदि विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। नवीनतम तकनीक के साथ फसल चक्र अपनाने का आहवान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण व भूमि उपयोग नियोज केन्द्र नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक डा. जेएन सूर्या, केवीके प्रभारी डा. लक्ष्मी कांत, बीडीओ बाल गोविन्द यादव, वैज्ञानिक अनिता यादव, सूरजभान यादव आदि ने जानकारी दी।