प्राकृतिक खेती की दिशा में बड़ी पहल, कृषि सखियों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत आयोजित कृषि सखियों के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

प्राकृतिक खेती की दिशा में बड़ी पहल, कृषि सखियों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

प्राकृतिक खेती की दिशा में बड़ी पहल, कृषि सखियों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत आयोजित कृषि सखियों के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
योजना के नोडल भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के प्राकृतिक तरीकों से नियंत्रण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जैविक घोल, देशी संसाधनों और समेकित प्राकृतिक उपायों को अपनाकर खेती की लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने की अपील की। वहीं डॉ. सूरजभान यादव ने दलहनी एवं तिलहनी फसलों में प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त हो सके। पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ महेश कुमार खोखर और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राजकुमार तोमर ने अनुशासन, समन्वय एवं तकनीकी सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कृषि सखियों ने उनके मार्गदर्शन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे वे अपने-अपने गांवों में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक कर सकेंगी। समापन अपील की गई कि वे प्राकृतिक खेती के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुँचाकर किसानों को रासायनिक खेती से मुक्त कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम योगदान दें। प्रतिभागी कृषि सखियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।