नहीं जागी पुलिस, सीटू के परिजनों ने मांगी हत्या की धाराओं में कार्रवाई

खेकड़ा कस्बे के गिरधरपुर मौहल्ले में युवक मनीष उर्फ सीटू की फांसी लगाकर मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई न होने पर अब मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया है। रविवार को मनीष की मां कमलेश ने मौहल्ले के दर्जनों लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

नहीं जागी पुलिस, सीटू के परिजनों ने मांगी हत्या की धाराओं में कार्रवाई

नहीं जागी पुलिस, सीटू के परिजनों ने मांगी हत्या की धाराओं में कार्रवाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के गिरधरपुर मौहल्ले में युवक मनीष उर्फ सीटू की फांसी लगाकर मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई न होने पर अब मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया है। रविवार को मनीष की मां कमलेश ने मौहल्ले के दर्जनों लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
कमलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने मनीष की आईडी से उधार एसी लिए थे। जब मनीष ने किस्त जमा करने का दबाव बनाया तो युवक अपने दो भाइयों और बहन के साथ मनीष के घर पहुंचा और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मनीष का सिर फट गया और पसली टूट गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी, जिसमें घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया था। डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया, लेकिन पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 13 जून को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी फिर मनीष के घर पहुंचे और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। डर और मानसिक दबाव में आकर मनीष ने उसी रात फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई की होती तो मनीष आज जिंदा होता। उन्होंने आरोपियों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने कहा कि मामले की तहरीर मिल गई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी