आठ मुकदमों में आरोपी युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात बड़ागांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मार्ग पर खड़ा था। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद किया है।

आठ मुकदमों में आरोपी युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

आठ मुकदमों में आरोपी युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार
- बड़ागांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक समेत दबोचा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात बड़ागांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मार्ग पर खड़ा था। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद किया है।
कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि चेकिंग के दौरान लाइनपार बस्ती निवासी अर्सलान को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में बिना लाइसेंस हथियार रखने के आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।