टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर घायल
खेकड़ा पाठशाला रोड पर बुधवार देर शाम तेज गति से आए थ्री व्हीलर टेंपो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैरों की हड्डियां टूटने की जानकारी है। घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर घायल
- पाठशाला रोड पर विद्युत स्टेशन के पास हुआ हादसा, दोनों के पैर की हड्डी टूटी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पाठशाला रोड पर बुधवार देर शाम तेज गति से आए थ्री व्हीलर टेंपो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैरों की हड्डियां टूटने की जानकारी है। घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला मुंडाला निवासी प्रिंस बुधवार देर शाम बाइक से पाठशाला बस स्टैंड की ओर जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त शौर्य भी बाइक पर सवार था। बताया गया कि पाठशाला रोड स्थित विद्युत स्टेशन के पास सामने से तेज गति से आए थ्री व्हीलर टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। आरोपी टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।