नहाते समय महिला के बाथरूम में झांका नौकर

खेकड़ा कस्बे की एक महिला ने घर में कार्यरत नौकर पर नहाते समय गलत नजरों से देखने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी नौकर को हिरासत में ले लिया है।

नहाते समय महिला के बाथरूम में झांका नौकर

नहाते समय महिला के बाथरूम में झांका नौकर
- पीडित महिला ने दर्ज कराया मुकदमा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की एक महिला ने घर में कार्यरत नौकर पर नहाते समय गलत नजरों से देखने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी नौकर को हिरासत में ले लिया है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी, उसी दौरान घर का नौकर रोशनदान से उसे गलत नजरों से देख रहा था। यह देख वह घबरा गई और तुरंत कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।