दूसरा निकाह करने पहुंचा था दूल्हा, पहली पत्नी ने कर दी धुनाई
खेकड़ा कस्बे में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जब एक युवक बारात लेकर दूसरा निकाह करने पहुंचा। निकाह की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक उसकी पहली पत्नी वहां पहुंच गई और शादी रुकवा दी। मौके पर मौजूद लोगों के सामने ही महिला ने दूल्हा बने पति की जमकर धुनाई कर दी।
दूसरा निकाह करने पहुंचा था दूल्हा, पहली पत्नी ने कर दी धुनाई
- कोतवाली पहुंचा मामला, दूसरा दूल्हा तय कर हुआ निकाह
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जब एक युवक बारात लेकर दूसरा निकाह करने पहुंचा। निकाह की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक उसकी पहली पत्नी वहां पहुंच गई और शादी रुकवा दी। मौके पर मौजूद लोगों के सामने ही महिला ने दूल्हा बने पति की जमकर धुनाई कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी पहली पत्नी को बताए बिना दूसरा निकाह करने जा रहा था। लेकिन जैसे ही पहली पत्नी को इसकी भनक लगी, वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां पहुंचते ही उसने सबके सामने ऐलान किया कि दूल्हा उसका पति है और बिना तलाक के दूसरी शादी करने आया है। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। वहां भी पत्नी ने फिर चप्पलों से दुल्हें की पिटाई कर डाली। बाद में आपसी बातचीत के बाद मामला शांत कराया गया। समझौते के तहत आरोपी युवक को उसकी पहली पत्नी के साथ भेज दिया गया और लड़की पक्ष ने किसी अन्य युवक से निकाह की रस्म पूरी कराई। इस घटना को लेकर कस्बे में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। कई लोगों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया दी।