बागपत में भ्रूण जांच करते अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, सेंटर सीज; संचालक हिरासत में

बागपत जनपद में अवैध भ्रूण जांच के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरियाणा के मेवात से आई टीम के साथ मिलकर मेरठ रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर भ्रूण लिंग परीक्षण होता पाए जाने पर सेंटर को तत्काल सीज कर दिया गया और संचालक को हिरासत में ले लिया गया।

बागपत में भ्रूण जांच करते अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, सेंटर सीज; संचालक हिरासत में

बागपत में भ्रूण जांच करते अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, सेंटर सीज; संचालक हिरासत में
— स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा टीम की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनपद में अवैध भ्रूण जांच के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरियाणा के मेवात से आई टीम के साथ मिलकर मेरठ रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर भ्रूण लिंग परीक्षण होता पाए जाने पर सेंटर को तत्काल सीज कर दिया गया और संचालक को हिरासत में ले लिया गया।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सीएमओ डॉ. मसूद अनवर ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से छापा मारा। जांच के दौरान एक महिला से करीब 20 हजार रुपये लेकर भ्रूण जांच किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाकर संचालक को हिरासत में लिया गया और अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। इस कार्रवाई के बाद शहर सहित पूरे जनपद में हड़कंप मच गया, कई अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए। डॉ. मसूद अनवर ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध भ्रूण जांच किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी ऐसे केंद्रों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।