पुलिस मुठभेड़ में दो पशु चोर पैर में गोली लगने से घायल

खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में दुधारू पशुओं की चोरी करने आए दो बदमाश शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस मुठभेड़ में दो पशु चोर पैर में गोली लगने से घायल

पुलिस मुठभेड़ में दो पशु चोर पैर में गोली लगने से घायल
- बसी मार्ग पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर हुई मुठभेड़, दो तमंचे और बाइक बरामद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली क्षेत्र में दुधारू पशुओं की चोरी करने आए दो बदमाश शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि शनिवार रात कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर पुलिस टीम के साथ बसी मार्ग पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो एक युवक बाइक से उतरकर फरार हो गया। जबकि दो अन्य युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस के अनुसार, पीछा कर घेराबंदी करने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे बाइक समेत सड़क पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मेरठ के लावड़ निवासी शान मोहम्मद और इसरार हैं। दोनों दुधारू पशुओं की चोरी करते हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने चांदीनगर थाना क्षेत्र में पशु चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया है। शनिवार रात भी तीनों खेकड़ा क्षेत्र में पशु चोरी के इरादे से आए थे। पूछताछ में दोनों ने फरार साथी का नाम-पता बताया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। रविवार को दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।