लखनऊ से बेंगलुरु तक शुरू होगी सीधी उड़ान

जेवर एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही उड़ानों की संख्या, 40 से ज्यादा दैनिक उड़ानों का जेवर एयरपोर्ट से रखा गया लक्ष्य

लखनऊ से बेंगलुरु तक शुरू होगी सीधी उड़ान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अतिमहत्वकांक्षी परियोजनाओं में शामिल नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब एनसीआर समेत देश में एक अलग पहचान बनाता जा रहा है। अब धीरे-धीरे देश के प्रमुख शहरों से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पहुंच बनती जा रही है। काफी लंबे समय के बाद शुरू हुए इस एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का नेटवर्क लगातार विस्तार कर रहा है। अब यह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक नया, अत्याधुनिक और सुविधाजनक एविएशन हब बनकर उभर रहा है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के लाखों यात्रियों को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से काफी ज्यादा लाभ प्राप्त होने वाला है। गौरतलब है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, कासगंज, हरियाणा और राजस्थान के सैकड़ों यात्री अब तक दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने के लिए मजबूर होते थे।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर, धर्मशाला, जम्मू, अमृतसर, नवी मुंबई, पंतनगर, मुंबई, हैदराबाद, जोधपुर, बेंगलुरु और भोपाल समेत कई शहरों के लिए नियमित उड़ान सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा आने वाले महीनों में श्रीनगर, देहरादून, बरेली और किशनगढ़ समेत कई शहरों के लिए भी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ानों का संचालन किए जाने की तैयारी है।

15 जून से शुरू हुई थी वाणिज्यिक संचालन

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बीते 15 जून से वाणिज्यिक संचालन शुरू किया गया था। शुरुआती चरण में बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर और जम्मू जैसे शहरों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू किया गया है। इसके बाद जुलाई से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अपने नेटवर्क और उड़ानों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि की है।

अब इन प्रमुख शहरों के लिए उपलब्ध होंगी सीधी उड़ानें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मौजूदा समय में कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए नियमित उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर, धर्मशाला, जम्मू, अमृतसर, मुंबई, नवी मुंबई, पंतनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु, भोपाल, जोधपुर, श्रीनगर, देहरादून, बरेली और किशनगढ़ समेत कई प्रमुख शहर शामिल हैं। इन अधिकांश उड़ानों का संचालन देश की प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो और अकासा एयर द्वारा किया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य एयरलाइंस के माध्यम से भी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

दिल्ली एयरपोर्ट की होगी भीड़ कम, यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेंगे

अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश यात्रियों को उड़ान पकड़ने के लिए दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाना पड़ता था। कई बार नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने में ही तीन से चार घंटे का समय लग जाता था। ट्रैफिक जाम, टैक्सी किराया ज्यादा और लंबी दूरी यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बन रही थी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से अब यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़े इस एयरपोर्ट तक पहुंचना काफी आसान हो गया है। भविष्य में मेट्रो, रैपिड रेल, इलेक्ट्रिक बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के जुड़ने से यह सफर काफी ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

उड़ानों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरूआती दिनों में सीमित उड़ानों के साथ संचालन शुरू किया गया था। लेकिन, अब रोजाना उड़ानों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। जुलाई से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नेटवर्क लगभग तीन गुना पहुंच चुका है। रोजाना 40 से ज्यादा उड़ानों के संचालन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जल्द शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। आगामी चरणों में अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। इससे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण हवाई केंद्रों में शामिल हो जाएगा।