भावभीनी विदाई के बीच छलके सम्मान के भाव, कानपुर स्थानांतरण पर एसडीएम मनीष यादव का हुआ अभिनंदन
जनपद बागपत से कानपुर स्थानांतरित हुए खेकड़ा के उपजिलाधिकारी मनीष यादव को सोमवार को ब्राह्मण समाज एवं सर्व खाप खेकड़ा 360 गांव के पदाधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उन्हें शाल ओढ़ाकर, बुके, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक संवेदनशील, कर्मठ और जनहितैषी अधिकारी बताया।
भावभीनी विदाई के बीच छलके सम्मान के भाव, कानपुर स्थानांतरण पर एसडीएम मनीष यादव का हुआ अभिनंदन
- ब्राह्मण समाज और सर्व खाप 360 गांव ने शाल, बुके व माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं
- जनसुनवाई और सरल व्यवहार से बनाई अलग पहचान, जनपद उन्हें हमेशा याद रखेगा'
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनपद बागपत से कानपुर स्थानांतरित हुए खेकड़ा के उपजिलाधिकारी मनीष यादव को सोमवार को ब्राह्मण समाज एवं सर्व खाप खेकड़ा 360 गांव के पदाधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उन्हें शाल ओढ़ाकर, बुके, माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक संवेदनशील, कर्मठ और जनहितैषी अधिकारी बताया।
कार्यक्रम में सर्व खाप चौधरी उमेश शर्मा, ब्राह्मण समाज बागपत के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पदाधिकारियों ने एसडीएम मनीष यादव का अभिनंदन करते हुए उनके सफल प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना की। ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि मनीष यादव ऐसे अधिकारी रहे, जिन्होंने हर समस्या के समाधान के लिए स्वयं आगे बढ़कर कार्य किया। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता रही। वहीं, चौधरी उमेश शर्मा ने कहा कि उपजिलाधिकारी मनीष यादव के व्यवहार और कार्यशैली ने जनता के बीच गहरी छाप छोड़ी। फरियादी उनसे मिलकर ही संतुष्ट हो जाते थे। उनका सहज, सरल और मृदुभाषी स्वभाव उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग पहचान दिलाता है। ऐसे अधिकारी कम ही देखने को मिलते हैं और जनपद बागपत उन्हें लंबे समय तक याद रखेगा। इस अवसर पर चौधरी संजय वशिष्ठ, चौधरी अशोक कौशिक, चौधरी देवेंद्र शर्मा, प्रबंधक नरेंद्र शर्मा (बसी), समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, एडवोकेट आकाश शर्मा, बार अध्यक्ष एडवोकेट हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री आशु शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उपजिलाधिकारी मनीष यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।