धूमधाम से मना विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव

डूंडाहैड़ा स्थित आचार्य विद्यासागर गौशाला परिसर में शुक्रवार को ऐलक विज्ञानसागर महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित पिच्छिका परिवर्तन समारोह में सैकड़ों धर्मावलंबियों ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

धूमधाम से मना विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव

धूमधाम से मना विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव
- पिच्छिका परिवर्तन समारोह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए सैकड़ों धर्मावलंबी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
डूंडाहैड़ा स्थित आचार्य विद्यासागर गौशाला परिसर में शुक्रवार को ऐलक विज्ञानसागर महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित पिच्छिका परिवर्तन समारोह में सैकड़ों धर्मावलंबियों ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया।
आचार्य विद्यासागर गौशाला कमेटी और अतिशय क्षेत्र जयशांतिसागर निकेतन परिवार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि नमिसागर महाराज और क्षुल्लक पूर्णानंद महाराज के पावन सानिध्य में सुबह 11 बजे हुआ। ध्वजारोहण मनीष जैन पटवारी व बिंदु पटवारी राजगढ़ कॉलोनी, दिल्ली ने किया। मंच का उद्घाटन दुबई से पहुंचीं महक जैन ने किया। चित्र अनावरण वीरेंद्र पायल सोनी, प्रीत विहार तथा अंकुर जैन और रितेश जैन, अरिहंत ज्वेलर्स मेरठ ने किया। दीप प्रज्ज्वलन अरुण जैन, मोनिका जैन, मॉडल टाउन दिल्ली तथा नरेश चंद जैन पहाड़िया व सरिता विहार दिल्ली ने किया। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य अरुणा जैन, शैलेष जैन और बोबी हौजरी, प्रीत विहार दिल्ली को प्राप्त हुआ। सुनील जैन व इंदु जैन, संजय नगर गाजियाबाद ने शास्त्र भेंट किए। वहीं रेखा जैन, विश्वास नगर दिल्ली को पिच्छी भेंट करने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन प्रवीण जैन, अध्यक्ष कुलदीप जैन, महामंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष संजय कुमार जैन सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों और स्थानीय जैन समाज का विशेष सहयोग रहा।