धर्म संघ की व्रतोत्सव तिथि पत्रिका का गरिमामयी लोकार्पण

अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा द्वारा प्रकाशित व्रतोत्सव तिथि पर्व पत्रिका का भव्य लोकार्पण धार्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस पत्रिका को सनातन धर्म के ज्ञान और परंपराओं के प्रसार का महत्वपूर्ण साधन बताया।

धर्म संघ की व्रतोत्सव तिथि पत्रिका का गरिमामयी लोकार्पण

धर्म संघ की व्रतोत्सव तिथि पत्रिका का गरिमामयी लोकार्पण
- वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ, वक्ताओं ने बताया सनातन परंपरा का सशक्त माध्यम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा द्वारा प्रकाशित व्रतोत्सव तिथि पर्व पत्रिका का भव्य लोकार्पण धार्मिक वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस पत्रिका को सनातन धर्म के ज्ञान और परंपराओं के प्रसार का महत्वपूर्ण साधन बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि सुनील धामा, एमएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुनील तोमर, पं. उमाशंकर शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा और ओम दत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि सुनील धामा ने कहा कि धर्म संघ द्वारा वर्षों से प्रकाशित यह तिथि पत्रिका समाज को अपने धार्मिक मूल्यों और संस्कारों से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने इसे सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बताया। प्राचार्य सुनील तोमर ने पत्रिका की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें वर्षभर के व्रत-त्योहारों की जानकारी सरल और प्रामाणिक रूप में उपलब्ध है, जिससे आमजन को विशेष लाभ मिलता है। धर्म संघ के महामंत्री चौधरी उमेश शर्मा ने जानकारी दी कि यह पत्रिका जल्द ही जनपद के धर्मावलंबियों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. उमाशंकर शर्मा ने की। लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया और तिथि पत्रिका भेंट की गई। इस अवसर पर ओमपाल धामा, संदीप पाटिल, आशु शर्मा, लोकेश्वर शर्मा, संजय वशिष्ठ, चौधरी अजय शर्मा, कुलदीप शर्मा, पिंटू तेवतिया, हर्ष धामा, कृष्ण दत्त शर्मा, मनीष कुमार, अरशद, बृजपाल कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।