संचारी रोगों से बचाव अभियान में सहयोग करेंगे शिक्षक

खेकड़ा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक स्कूल चलो अभियान के तहत संचारी रोगों से भी जागरूकता करेंगे। शनिवार को बीआरसी पर बैठक में प्रधानाध्यापकों ने संकल्प को दोहराया।

संचारी रोगों से बचाव अभियान में सहयोग करेंगे शिक्षक

संचारी रोगों से बचाव अभियान में सहयोग करेंगे शिक्षक
- बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक स्कूल चलो अभियान के तहत संचारी रोगों से भी जागरूकता करेंगे। शनिवार को बीआरसी पर बैठक में प्रधानाध्यापकों ने संकल्प को दोहराया।
एक जुलाई से विधिवत स्कूल खुल जाएंगे। बच्चों को स्कूल परिसर में पुष्प वर्षा से स्वागत होगा। मिडडे मिल में खीर या हलवा बनेगा। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द्र की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को स्कूल में प्रवेश पर बल दिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरबीएसके टीम के डा. दीपक, पंकज जोशी, शिवसरन आदि ने संचारी रोगों से बचाव जागरूकता की जानकारी देते हुए बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में ब्लाक के सभी 76 स्कूलों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।