शांति और सौहार्द की दुआओं के साथ अदा हुई ईद की नमाज़
खेकड़ा कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उल्लास, भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी। ईदगाह पर हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की, जिसकी इमामत मौलाना नफीस ने की। नमाज के बाद मुल्क और दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।
शांति और सौहार्द की दुआओं के साथ अदा हुई ईद की नमाज़
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उल्लास, भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ी। ईदगाह पर हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की, जिसकी इमामत मौलाना नफीस ने की। नमाज के बाद मुल्क और दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।
ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज अदा की गई, जबकि कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में 8:30 बजे नमाज हुई। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकी। सांकरौद, मुबारिकपुर सहित आसपास के गांवों में भी ईद का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद कई लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर पहुंचकर उनके लिए दुआएं कीं। नगरपालिका चेयरमैन सुनील धामा, सभासद गजेन्द्र, संजीव, रामकुमार, अंकुर धामा, राजेन्द्र, डॉ. जितेन्द्र और संजय धामा सहित कई गणमान्य लोगों ने भी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द और एकता का संदेश दिया।