धूमधाम से मनाया गया महंत देवेन्द्र दास का जन्मदिवस
खेकड़ा कस्बे के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घीसा संत दरबार में मंगलवार रात महंत देवेन्द्र दास का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार में पहुंचे और महंत को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धूमधाम से मनाया गया महंत देवेन्द्र दास का जन्मदिवस
- घीसा संत दरबार में उमड़े श्रद्धालु, महंत ने दिया सुख-शांति का संदेश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घीसा संत दरबार में मंगलवार रात महंत देवेन्द्र दास का जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार में पहुंचे और महंत को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महंत देवेन्द्र दास ने केक काटकर अपने जन्मदिवस का उत्सव मनाया, जिसे प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे, जिससे दरबार परिसर में भक्ति और उत्सव का वातावरण बन गया। महंत देवेन्द्र दास ने अपने प्रवचनों में परिवार और समाज की सुख-शांति का संदेश दिया। उन्होंने भक्तों से जीवन में सेवा, भक्ति और प्रेम को अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान सावन दास महाराज, फागुन दास महाराज, और अन्य प्रमुख सेवादार भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने महंत के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।