दुर्गा अष्टमी पर घर-घर कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने कराया भोजन

दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को खेकड़ा कस्बे में घर-घर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बालिकाओं को देवी स्वरूप मानते हुए उन्हें ससम्मान आमंत्रित कर भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

दुर्गा अष्टमी पर घर-घर कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने कराया भोजन

दुर्गा अष्टमी पर घर-घर कन्या पूजन, श्रद्धालुओं ने कराया भोजन
- बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर किया सम्मान, दान-दक्षिणा देकर विदाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को कस्बे में घर-घर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बालिकाओं को देवी स्वरूप मानते हुए उन्हें ससम्मान आमंत्रित कर भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुबह से ही कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे के घर जाकर कन्याओं को बुलाया और पूरे विधि विधान से उनका पूजन कर स्वादिष्ट भोजन परोसा। परिवार के सदस्यों ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उन्हें दान-दक्षिणा और उपहार देकर विदा किया। दोपहर तक यह क्रम लगातार चलता रहा। कई बालिकाओं ने अलग-अलग घरों में जाकर भोजन किया, जहां उनका आदर-सत्कार किया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है और इस दिन बालिकाओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी सेवा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कस्बे में पूरे दिन धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।