एसोटेक विंडसर कोर्ट ने किया दिवाली मिलन समारोह का आयोजन
डीजे नाइट का भी सोसायटी में हुआ आयोजन
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 78 स्थित एसोटेक विंडसर कोर्ट सोसायटी में दिवाली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसोटेक विंडसर कोर्ट की उत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सोसायटी के निवासियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ दिवाली मिलन समारोह पर भाग लिया।

एसोटेक विंडसर कोर्ट की उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह के आयोजन का उद्देश्य सोसायटी में सामुदायिक एकता, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना है।

ऐसे आयोजन न केवल लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। बल्कि, भारतीय संस्कृति और त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की परंपरा को भी मजबूत करते हैं।