इलाज के बहाने युवती से छेड़छाड़, कार्रवाई की मांग

खेकड़ा क्षेत्र के सैदपुर गांव में इलाज कराने आई एक युवती से झोलाछाप चिकित्सक द्वारा छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।

इलाज के बहाने युवती से छेड़छाड़, कार्रवाई की मांग

इलाज के बहाने युवती से छेड़छाड़, कार्रवाई की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सैदपुर गांव में इलाज कराने आई एक युवती से झोलाछाप चिकित्सक द्वारा छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, सैदपुर गांव में रहने वाले एक श्रमिक की पुत्री बीमार थी। उसका उपचार करने के लिए गांव का ही झोलाछाप चिकित्सक घर आया। परिजनों का आरोप है कि जब घर के सदस्य बाहर थे, तभी चिकित्सक ने इलाज के बहाने युवती से छेड़छाड़ की और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथी से फोन कर धमकी भी दिलवाई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।