बिजली कर्मचारी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज

रटौल कस्बे में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए छेड़छाड़ और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस, मुख्यमंत्री पोर्टल और नगर पंचायत अध्यक्ष से करते हुए न्याय की मांग की है।

बिजली कर्मचारी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज

बिजली कर्मचारी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज
- नगर पंचायत अध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए छेड़छाड़ और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस, मुख्यमंत्री पोर्टल और नगर पंचायत अध्यक्ष से करते हुए न्याय की मांग की है।
रटौल निवासी महिला का आरोप है कि 6 जून की सुबह वह घर पर अकेली थी और स्नान कर रही थी। इसी दौरान रटौल बिजलीघर पर तैनात जेई संदीप यादव अपने साथ दो लाइनमैनों को लेकर उसके घर पहुंचे। महिला का कहना है कि दोनों लाइनमैन पड़ोस की ओर से घर में घुस आए और उसे अकेला पाकर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ की गई और गलत तरीके से छुआ गया। घटना के बाद महिला ने पूरी जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद रटौल पुलिस चौकी पर जेई और दोनों लाइनमैनों के खिलाफ तहरीर दी गई। साथ ही मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में जन शिकायतें सुन रहे अध्यक्ष हाजी मुंतजिर के समक्ष भी महिला ने प्रार्थना पत्र सौंपा। महिला ने कहा कि वह नियमित रूप से बिजली बिल जमा करती है और उसके ऊपर किसी प्रकार का बकाया नहीं है, इसके बावजूद विभागीय कर्मचारी उसके घर पहुंचे और उसके साथ अभद्रता की। वहीं आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बिजली विभाग के जेई संदीप यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि वह विजिलेंस टीम के साथ क्षेत्र में बिजली जांच अभियान चला रहे थे और महिला द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुतजीर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। महिला के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी