घरेलू विवाद में पत्नी ने की पति की डंडों से पिटाई, मामला पहुंचा कोतवाली

अब्दुलपुर गांव में सोमवार देर शाम घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक महिला ने अपने पति की डंडों से पिटाई कर दी। पति की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे कोतवाली पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

घरेलू विवाद में पत्नी ने की पति की डंडों से पिटाई, मामला पहुंचा कोतवाली

घरेलू विवाद में पत्नी ने की पति की डंडों से पिटाई, मामला पहुंचा कोतवाली
– पति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव में सोमवार देर शाम घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक महिला ने अपने पति की डंडों से पिटाई कर दी। पति की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे कोतवाली पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से घरेलू कामकाज को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को कहासुनी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर डंडा उठा लिया और पति पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। परिजनों के अनुसार, पिटाई तब तक जारी रही जब तक पति बेहोश नहीं हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को कोतवाली ले आए। उन्होंने आरोपी पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी पत्नी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।