दो कॉलेजों की प्रबंध समिति में आवासों के अधिपत्य को लेकर विवाद

खेकड़ा के महामना मालवीय इंटर कॉलेज की प्रबंधन समिति और महामना मालवीय डिग्री कॉलेज समिति के बीच आवासीय परिसर के अधिपत्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति ने कॉलेज के आवासीय परिसर में अवैध रूप से रह रहे लोगों को परिसर खाली करने के निर्देश जारी करते हुए तीन दिन का अंतिम नोटिस दिया है। वहीं, डिग्री कॉलेज समिति के प्रबंधक ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

दो कॉलेजों की प्रबंध समिति में आवासों के अधिपत्य को लेकर विवाद

दो कॉलेजों की प्रबंध समिति में आवासों के अधिपत्य को लेकर विवाद
- एमएम इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति ने अवैध रूप से कब्जा किए क्वार्टर खाली कराने के लिए जारी किया अंतिम नोटिस
- एमएम डिग्री कॉलेज समिति प्रबंधक ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत आठ लोगों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
महामना मालवीय इंटर कॉलेज की प्रबंधन समिति और महामना मालवीय डिग्री कॉलेज समिति के बीच आवासीय परिसर के अधिपत्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति ने कॉलेज के आवासीय परिसर में अवैध रूप से रह रहे लोगों को परिसर खाली करने के निर्देश जारी करते हुए तीन दिन का अंतिम नोटिस दिया है। वहीं, डिग्री कॉलेज समिति के प्रबंधक ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इंटर कॉलेज के प्रबंधक जे.पी. सिंह ने बताया कि कॉलेज में लंबे समय से प्रबंध समिति न होने का लाभ उठाकर छह लोगों ने क्वार्टरों पर कब्जा कर लिया था। इनमें से तीन लोगों से आवास खाली कराए जा चुके हैं, जबकि तीन अब भी कब्जा किए हुए हैं। इन व्यक्तियों को पहले भी तहसील प्रशासन के माध्यम से नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने क्वार्टर खाली नहीं किए। समिति ने चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर आवास खाली न करने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
डिग्री कॉलेज समिति ने कराया मुकदमा दर्ज
इधर महामना मालवीय डिग्री कॉलेज समिति के प्रबंधक नरेन्द्र शर्मा ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि संबंधित आवास डिग्री कॉलेज समिति के अधीन हैं, लेकिन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और अन्य लोगों ने पहुंचकर उन पर ताले जड़ दिए। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि एमएम डिग्री कॉलेज और एमएम इंटर कॉलेज की प्रबंध समितियों के बीच आवासीय परिसर को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।