टिकट चेकिंग अभियान में 45 बेटिकट यात्री पकड़े, 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर गुरुवार को रेलवे की टिकट चेकिंग टीम ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। दिल्ली से शामली तक विभिन्न ट्रेनों में हुई चेकिंग के दौरान 45 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। टीम ने सभी यात्रियों से मौके पर 23 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। कार्रवाई के बाद यात्रियों को भविष्य में बेटिकट यात्रा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
टिकट चेकिंग अभियान में 45 बेटिकट यात्री पकड़े, 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर गुरुवार को रेलवे की टिकट चेकिंग टीम ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। दिल्ली से शामली तक विभिन्न ट्रेनों में हुई चेकिंग के दौरान 45 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। टीम ने सभी यात्रियों से मौके पर 23 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। कार्रवाई के बाद यात्रियों को भविष्य में बेटिकट यात्रा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
गुरुवार दोपहर शामली से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया। अभियान में पांच टिकट चेकिंग अधिकारी और पांच आरपीएफ जवान शामिल रहे। सीटीआई दिल्ली मुकेश मीणा और चेकर केवल आनंद के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के टिकट चेक किए गए। चेकिंग टीम को देखकर कुछ बेटिकट यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। आरपीएफ जवानों ने उनका पीछा किया, लेकिन कुछ यात्री मौके से फरार होने में सफल रहे। अधिकारियों ने बताया कि बेटिकट यात्रा से रेलवे को राजस्व की क्षति होती है। इसे रोकने के लिए आगे भी ट्रेनों में नियमित रूप से टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और बेटिकट यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।