दबंगों ने व्यवसायी का रास्ता बंद किया, दी जान से मारने की धमकी

खेकड़ा कस्बे के एक व्यवसायी ने दो दबंगों पर रास्ता बंद करने, प्लॉट पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित व्यवसायी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उसने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो उसे परिवार सहित खेकड़ा से पलायन करना पड़ेगा।

दबंगों ने व्यवसायी का रास्ता बंद किया, दी जान से मारने की धमकी

दबंगों ने व्यवसायी का रास्ता बंद किया, दी जान से मारने की धमकी
– पीड़ित ने थाने में लगाई सुरक्षा की गुहार, परिवार सहित पलायन की चेतावनी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

कस्बे के एक व्यवसायी ने दो दबंगों पर रास्ता बंद करने, प्लॉट पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित व्यवसायी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उसने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो उसे परिवार सहित खेकड़ा से पलायन करना पड़ेगा।
पीड़ित अजय शर्मा ने बताया कि उसका प्लॉट दो दबंग भाईयों की गली से सटा हुआ है। दबंग प्लॉट तक जाने वाले रास्ते को जबरन बंद कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उन्होंने रास्ता खोलने की कोशिश की तो आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। व्यवसायी का आरोप है कि दबंग लगातार उसे कारोबार बंद करने और प्लॉट खाली करने का दबाव बना रहे हैं। अजय शर्मा ने कहा कि उसे डर है कि किसी भी वक्त उसकी हत्या, अपहरण या जानलेवा हमला किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में लिया गया है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।