बंदरों के झुंड से बचने में बाइक सवार गहरी खाई में गिरा, हालत गंभीर

खेकड़ा क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक के बीच शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सैदपुर गांव निवासी युवक बंदरों के झुंड के हमले से बचने के प्रयास में बाइक सहित गहरी खाई में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बंदरों के झुंड से बचने में बाइक सवार गहरी खाई में गिरा, हालत गंभीर

बंदरों के झुंड से बचने में बाइक सवार गहरी खाई में गिरा, हालत गंभीर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक के बीच शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सैदपुर गांव निवासी युवक बंदरों के झुंड के हमले से बचने के प्रयास में बाइक सहित गहरी खाई में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव निवासी शेर सिंह शुक्रवार सुबह बाइक से खेकड़ा आया था। दोपहर बाद जब वह पूर्वी यमुना नहर की पटरी से होते हुए अपने गांव लौट रहा था, तभी अचानक उसके सामने बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों के हमले से घबराकर युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को खेकड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।