शिवभक्तों की आस्था को मिला सम्मान, डाक कांवड़ टीम का नगर में भव्य स्वागत

सावन मास में शिवभक्ति के रंगों से सराबोर खेकड़ा नगर में गुरुवार को डाक कांवड़ टीम के आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर समय पर नगर पहुंचे शिवभक्तों का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया।

शिवभक्तों की आस्था को मिला सम्मान, डाक कांवड़ टीम का नगर में भव्य स्वागत

शिवभक्तों की आस्था को मिला सम्मान, डाक कांवड़ टीम का नगर में भव्य स्वागत
- चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुनील धामा ने शिवभक्तों को शील्ड भेंटकर किया सम्मानित
- हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा खेकड़ा नगर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सावन मास में शिवभक्ति के रंगों से सराबोर खेकड़ा नगर में गुरुवार को डाक कांवड़ टीम के आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर समय पर नगर पहुंचे शिवभक्तों का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया।
नगरपालिका परिषद खेकड़ा की ओर से चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुनील धामा ने शिवभक्तों को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। सावन में कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और समाज को एकसूत्र में पिरोने का प्रयास है। डाक कांवड़ टीम में नरेंद्र धामा, मनोज धामा, पिंटू, नरेश, राहुल, संदीप, जयवीर समेत अन्य शिवभक्त शामिल रहे, जिन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लाकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने का संकल्प लिया है। उधर, बाबा काले सिंह मंदिर परिसर में भी महाकाल ग्रुप के अमित कश्यप और उनके साथियों को पुजारी अनिल गौनियाल द्वारा सम्मानित किया गया। पुजारी ने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करती हैं। कांवड़ टीम के नगर में प्रवेश करते ही ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं अर्पित कर शिवभक्तों का स्वागत किया। लोगों का मानना है कि शिव का स्मरण करने मात्र से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।