मेरठ के जैन महिला अधिवेशन में शामिल होंगी खेकड़ा की वीरांगनाएं

मेरठ में 27 सितंबर को होने वाले जैन महिला अधिवेशन को लेकर खेकड़ा जैन महिला मिलन की वीरांगनाओं में उत्साह है। बड़ी संख्या में महिलाएं अधिवेशन में शामिल होने मेरठ जाएंगी। संस्था की ओर से महिलाओं के आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है।

मेरठ के जैन महिला अधिवेशन में शामिल होंगी खेकड़ा की वीरांगनाएं

मेरठ के जैन महिला अधिवेशन में शामिल होंगी खेकड़ा की वीरांगनाएं
- केसरिया साड़ी रहेगा ड्रेस कोड, संस्था ने आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मेरठ में 27 सितंबर को होने वाले जैन महिला अधिवेशन को लेकर खेकड़ा जैन महिला मिलन की वीरांगनाओं में उत्साह है। बड़ी संख्या में महिलाएं अधिवेशन में शामिल होने मेरठ जाएंगी। संस्था की ओर से महिलाओं के आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है।
जैन महिला मिलन की कोषाध्यक्ष दीप जैन ने बताया कि अधिवेशन मेरठ के महावीर जयंती भवन में आयोजित होगा। जैन संत सौरभ सागर के सानिध्य में होने वाले अधिवेशन के लिए केसरिया साड़ी का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। अधिवेशन में शामिल होने के लिए खेकड़ा की महिलाएं तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक विषयों पर कार्यक्रम होंगे। महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए संस्था की ओर से यात्रा की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी वीरांगनाएं सुविधापूर्वक मेरठ पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हो सकें। अधिवेशन में आकर्षण के लिए 11 लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे। लकी ड्रा के विजेताओं को डिनर सेट पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। अधिवेशन को लेकर खेकड़ा जैन महिला मिलन की सदस्यों में खासा उत्साह बना हुआ है।