कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया रामलीला की भव्य शोभा यात्रा का स्वागत
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शाहबुद्दीन ने किया भव्य स्वागत
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 9 स्थित बांस बल्ली मार्केट में श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह स्वागत समारोह कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शाहबुद्दीन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने बताया कि श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल भी पेश की गई। इस मौके पर सुंदर और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्ति, आस्था और उल्लास से भर दिया। भगवान श्री राम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश देती इस शोभा यात्रा का फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

इस मौके पर श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट के विनय जोशी, राहुला पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, राधा कृष्ण गर्ग, शिव लाल सिंह, इंद्र देव यादव, कमलाकर त्रिपाठी, गुरुदयाल बिज, कुमार शांतनु संदल, पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, नोएडा वाटर सप्लायर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शाह, कांग्रेस नेता दयाशंकर पांडेय, सीटू जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर गंगेश्वर दत्त शर्मा, नोएडा वाटर सप्लायर एसोसिएशन उपाध्यक्ष प्रेम शाह, बिजेंद्र अहिरवार, वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह, चांद, परवेज, नोएडा उद्यमी अरुण झिंगन, श्रवण यादव, पुष्पेंद्र यादव और बाबा नानक ट्रांसपोर्ट बाबूजी हरमेश सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।