रामलीला भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और विरासत को बचाने का प्रतीकःसतेंद्र शर्मा
बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने किया भव्य स्वागत
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 12 स्थित बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। यह स्वागत समारोह बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान रामलीला महोत्सव का शुभारंभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा ने बताया कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और गौरवशाली विरासत को बचाने का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, प्रेम, भाईचारे और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम का आदर्श जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों नहीं हो जाएं। लेकिन, हम सभी को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की सदैव विजय होती है। इस मौके पर फिरे सिंह नागर, ललित अवाना, विक्रम चौधरी, दयाशंकर पांडेय, समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अशोक कुमार पांडेय, विनय जोशी और राहुल पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।