हवन में आहुति देकर विश्व शांति की कामना
कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को विश्व शांति और जनकल्याण की कामना को लेकर हवन का आयोजन किया गया। हवन में पुलिसकर्मियों के साथ आसपास के दुकानदारों ने भी आहुति देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
हवन में आहुति देकर विश्व शांति की कामना
- कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों और दुकानदारों ने की पूजा-अर्चना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को विश्व शांति और जनकल्याण की कामना को लेकर हवन का आयोजन किया गया। हवन में पुलिसकर्मियों के साथ आसपास के दुकानदारों ने भी आहुति देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
मंगलवार सुबह शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ हवन शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुति दी और भगवान शिव से विश्व में शांति, आपसी भाईचारे और सभी के कल्याण की प्रार्थना की। हवन के दौरान मंदिर परिसर धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा। पुलिसकर्मियों और दुकानदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर, नितिन कुमार, नितेश कुमार, उमेश शर्मा और विकास चहल सहित पुलिसकर्मी व आसपास के दुकानदार मौजूद रहे।