गाजियाबाद में अज्ञात महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, ईंट से की थी निर्मम हत्या

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने सैन विहार नाले में मिली अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के मात्र 10 घंटे के भीतर कड़ी मेहनत और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपी को धर दबोचा

गाजियाबाद में अज्ञात महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, ईंट से की थी निर्मम हत्या

गाजियाबाद में अज्ञात महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, ईंट से की थी निर्मम हत्या

गाजियाबाद, 

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने सैन विहार नाले में मिली अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के मात्र 10 घंटे के भीतर कड़ी मेहनत और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट (आलाकत्ल) और लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

 इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपायुक्त वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि दिनांक 28 जुलाई 2025 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र अंतर्गत सैन विहार नाले में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर तत्काल पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की, साथ ही मृतका की पहचान के लिए तीन टीमें गठित की गईं। अथक प्रयासों के बाद शव की शिनाख्त पूजा, निवासी दिल्ली के रूप में हुई।
 उन्होंने बताया कि 
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी नजर मोहम्मद उर्फ राजू उर्फ नाजिम पुत्र फतेह खान (उम्र लगभग 42 वर्ष), निवासी मस्जिद वाली गली, सैन विहार (मूल निवासी असौडा पैठ, थाना कोतवाली देहात हापुड़) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह मृतका पूजा को पहले से जानता था। पहले दोनों में दोस्ती थी, जो कुछ समय के लिए टूट गई थी, लेकिन हाल ही में फिर से संपर्क हुआ। 26 जुलाई की रात पूजा आरोपी से मिलने उसके कमरे पर आई थी, जहां उसके पास कुछ सोने-चांदी के आभूषण थे। गहनों के लालच में आकर आरोपी ने पूजा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव को स्कूटी के आगे रखकर सैन विहार नाले में फेंक दिया।


 उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, एक सोने की चेन, चांदी की पायल और हत्या से अर्जित 39,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने मृतका की मोटी सोने की चेन बेचकर 93,000 रुपये प्राप्त किए थे, जिनमें से कुछ खर्च हो चुके हैं।