मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज बने खेकड़ा के राजेश गुप्ता

खेकड़ा कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार के राजेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस उपलब्धि पर कस्बे में हर्ष और गर्व का माहौल है।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज बने खेकड़ा के राजेश गुप्ता

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज बने खेकड़ा के राजेश गुप्ता
– कस्बे में हर्ष का माहौल, परिवार में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार के राजेश कुमार गुप्ता ने बुधवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस उपलब्धि पर कस्बे में हर्ष और गर्व का माहौल है।
राजेश गुप्ता, स्वर्गीय संतोष कुमार गुप्ता के पुत्र हैं और मध्यप्रदेश में लंबे समय से न्यायिक सेवा में कार्यरत रहे हैं। अपनी ईमानदार छवि और न्यायप्रिय कार्यशैली के चलते उन्हें हाईकोर्ट जज के रूप में पदोन्नति मिली। बुधवार को उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट की कोर्ट संख्या एक में पद और गोपनीयता की शपथ ली। परिजनों के अनुसार, राजेश गुप्ता पढ़ाई के समय से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने लगभग 30 वर्ष पूर्व एमएम इंटर कॉलेज, खेकड़ा से इंटरमीडिएट, फिर एमएम डिग्री कॉलेज से बीएससी, और गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज से वर्ष 1990 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद पीसीएचजे परीक्षा पास कर मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा में चयनित हुए। उनका परिवार शिक्षा और सेवा क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है। उनकी एक बेटी और दामाद दोनों जज, दूसरी बेटी पीसीएस अधिकारी व वर्तमान में एसडीएम, जबकि उनके दामाद आईएएस अधिकारी हैं। उनका पुत्र इंदौर में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत है। परिजनों में चाचा वेदप्रकाश, रमेश चंद, और भाई डॉ. लोकेश गुप्ता (वरिष्ठ चिकित्सक), पवन गुप्ता, राजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजीव गुप्ता सहित समस्त परिवार ने इस सफलता पर गर्व और हर्ष व्यक्त किया है। कस्बे के नागरिकों और समाजसेवियों ने भी उन्हें बधाई दी है।