जिलाधिकारी ने पौधारोपण कर शुरू किया हरित अभियान, बाढ़ प्रभावित सुभानपुर को मिलेगा संबल

बाढ़ की मार झेल चुके सुभानपुर क्षेत्र को सुरक्षित और हरित बनाने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सुभानपुर के जंगल क्षेत्र में पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने पौधारोपण कर शुरू किया हरित अभियान, बाढ़ प्रभावित सुभानपुर को मिलेगा संबल

जिलाधिकारी ने पौधारोपण कर शुरू किया हरित अभियान, बाढ़ प्रभावित सुभानपुर को मिलेगा संबल
- यमुना बांध की मजबूती के लिए लगाए जाएंगे करीब 2000 पौधे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बाढ़ की मार झेल चुके सुभानपुर क्षेत्र को सुरक्षित और हरित बनाने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सुभानपुर के जंगल क्षेत्र में पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
बाढ़ के दौरान यमुना बांध में हुए कटान के पीछे एक प्रमुख कारण क्षेत्र में वृक्षों की कमी मानी गई। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और वन विभाग ने बांध किनारे बड़े पैमाने पर पौधारोपण का लक्ष्य तय किया है, ताकि मिट्टी को मजबूती मिल सके और भविष्य में कटान की समस्या को रोका जा सके। इस अभियान के तहत बांस, अर्जुन और जामुन जैसे पौधों सहित करीब दो हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को सुरक्षित और हराभरा बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। पूरे दिन वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मिलकर पौधारोपण में जुटे रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान गजेन्द्र त्यागी सहित अनेक ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रशासन की यह पहल क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ बाढ़ से सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।