अलीगढ़ में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टाफ व अतिथियों ने आज़ादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।
तेजस न्यूज संवाददाता
अलीगढ़ में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अलीगढ़। क्वारसी फार्म रोड स्थित राघव प्लाज़ा में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टाफ व अतिथियों ने आज़ादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक निर्दोष कुमार, सत्यव्रत मिश्रा, पंकज यादव, आलोक उपाध्याय, मोनिका चौहान, वरुण सिंह, अनिल कुमार, प्रतीक दीक्षित, ललित विराट और बृजेश वार्ष्णेय उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में तेजस न्यूज़ के संपादक तेजस चौहान, उत्तराखंड इंचार्ज सुरेश सिंह, मुश्ताक और अकबर भी मौजूद रहे।

शाखा प्रबंधक निर्दोष कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े उत्साह और गर्व के साथ आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है यह दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इसी दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। यही वह दिन है जब भारत करीब 200 वर्षों बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी भी सभी देशभक्तों को याद करते हुए 15 अगस्त को धूमधाम से मनाती है।