देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावुक विदाई
देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य एवं यादगार फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को तिलक लगाकर, उपहार भेंट कर तथा उनकी आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अपने विद्यालयी जीवन की यादें साझा करते हुए कई छात्राएं भावुक हो गईं।
देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावुक विदाई
- फेयरवेल समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कबड्डी विजेता टीम भी सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य एवं यादगार फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को तिलक लगाकर, उपहार भेंट कर तथा उनकी आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अपने विद्यालयी जीवन की यादें साझा करते हुए कई छात्राएं भावुक हो गईं।
फेयरवेल समारोह में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत व अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया और पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विशेष रूप से बागपत कबड्डी लीग सीजन-2 की विजेता स्कूल की गर्ल्स कबड्डी टीम की खिलाड़ियों को सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रबंधक सोनू यादव एवं आशु यादव ने विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में बसी के प्रधान संजीव कुमार, एनआईएस कोच पवन नैन, एम.एम. डिग्री कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा, पियूष नैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।