खेकड़ा के नन्हे वैज्ञानिकों ने जाना देश का गौरव
प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड खेकड़ा के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए एक यादगार दिन रहा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया।
खेकड़ा के नन्हे वैज्ञानिकों ने जाना देश का गौरव
- राष्ट्रपति भवन और रायपिथौरा सांस्कृतिक मेले का शैक्षणिक भ्रमण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड खेकड़ा के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए एक यादगार दिन रहा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कक्षा 6, 7 और 8 के चयनित विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन और लाडो सराय स्थित रायपिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स ले जाया गया। बच्चों ने जहां एक ओर देश के सर्वाेच्च संवैधानिक भवन की भव्यता को देखा, वहीं दूसरी ओर रायपिथौरा में ऐतिहासिक संस्कृति और विरासत को करीब से समझा। विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित के व्यावहारिक महत्व को समझाने के लिए शिक्षक साथ रहे। उन्होंने भ्रमण के दौरान बच्चों को विषय-वस्तु से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां प्रदान कीं। खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने बताया कि इस तरह के भ्रमण से बच्चों में खोजी प्रवृत्ति विकसित होती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। किताबी ज्ञान को जब बच्चे अपनी आँखों से सामने देखते हैं, तो वह उनके मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ता है। बच्चों की सुरक्षा और सुगम भ्रमण सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों की एक समर्पित टीम में सुरेश चन्द शर्मा, रूपेश चौधरी, नेहा चौधरी, आरती गौरव, शशांक शर्मा, बिजेश शामिल रहे।

