आदेश धामा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान
खेकड़ा कस्बे के गांधी प्याऊ पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर शनिदेव मंदिर में धार्मिक रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आदेश धामा को इस वर्ष की रामलीला कमेटी का प्रधान चुना गया।
आरएसएस कार्यकर्ता आदेश धामा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के गांधी प्याऊ पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर शनिदेव मंदिर में धार्मिक रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आरएसएस कार्यकर्ता आदेश धामा को इस वर्ष की रामलीला कमेटी का प्रधान चुना गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही कमेटी का गठन कर रामलीला के मंचन हेतु कलाकारों की चयन प्रक्रिया व रिहर्सल की तैयारियां शुरू की जाएंगी। समिति सदस्यों ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन को और भी भव्य एवं आकर्षक बनाने की योजना है, ताकि श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक और धार्मिक प्रसंगों का बेहतर अनुभव मिल सके। बैठक में नेतराम रूहेला, दीपक शर्मा, रविकांत, पुष्पेंद्र, नरेश शर्मा, जतिन शर्मा, योगेश यादव, राहुल, टीनू, सचिन, हेमंत चंदेला आदि लोग मौजूद रहे।