कांवड़ियों को रेलवे का तोहफा: शामली तक जाने वाली 64033 अब हरिद्वार तक दौड़ेगी
श्रावण मास की शुरुआत से पहले रेलवे ने शिवभक्त कांवड़ियों को बड़ी सौगात दी है। गुरुवार से दिल्ली-शामली के बीच चलने वाली 64033 पैसेंजर ट्रेन को अब हरिद्वार तक विस्तारित कर दिया गया है। इससे शाम के समय हरिद्वार जाने वाले हजारों कांवड़ यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी और दोपहर की ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा।
कांवड़ियों को रेलवे का तोहफा: शामली तक जाने वाली 64033 अब हरिद्वार तक दौड़ेगी
- 14 अगस्त तक रहेगी विशेष व्यवस्था, शाम की सीधी ट्रेन से शिवभक्तों को मिलेगी बड़ी राहत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
श्रावण मास की शुरुआत से पहले रेलवे ने शिवभक्त कांवड़ियों को बड़ी सौगात दी है। गुरुवार से दिल्ली-शामली के बीच चलने वाली 64033 पैसेंजर ट्रेन को अब हरिद्वार तक विस्तारित कर दिया गया है। इससे शाम के समय हरिद्वार जाने वाले हजारों कांवड़ यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी और दोपहर की ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा।
अब तक यह ट्रेन दिल्ली से शाम 4:15 बजे चलकर केवल शामली तक ही जाती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत यह रात करीब 11 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन सुबह 4 बजे हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी। रेलवे के अनुसार यह विशेष व्यवस्था 14 अगस्त तक लागू रहेगी। श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेने जाने वाले लाखों शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इससे शाम के समय यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और दोपहर में हरिद्वार जाने वाली 14305 पैसेंजर ट्रेन पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा। दैनिक यात्री संघ के महासचिव धर्मसिंह ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह व्यवस्था कांवड़ियों और नियमित यात्रियों, दोनों के लिए लाभदायक साबित होगी। अब श्रद्धालुओं को हरिद्वार जाने और लौटने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।